फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतदान प्रक्षिण मे अनुपस्थित 12 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

मतदान प्रक्षिण मे अनुपस्थित 12 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 10 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतदान प्रक्षिण मे अनुपस्थित 12 कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में गुरुवार को मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मुगलसराय विधानसभा के 447 पोलिंग पार्टियों में शामिल 1788 पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हुए। डीडीओ पद्मकांत शुक्ला ने मतदान केंद्रों पर पूरी होने वाली गतिविधियों, बैलट व कंट्रोल यूनिट को जोड़ने, सील करने की जानकारी दी। वहीं 12 कार्मिकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है और प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव को एफआईआर दर्ज कराने का दिया। डीएम के सख्त तेवर से कार्मिकों में हड़कंप मचा हुआ है।
अनुपस्थित रहने वाले 12 मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अनुपस्थित अधिकारियों मतदान अधिकारियों में प्रथम अतुल रत्न मिश्रा, मतदान अधिकारी द्वितीय माधुरी देवी, सफलत देवी, प्रीती कुमारी, शशीकला एवं मतदान अधिकारी तृतीय दीपक सोनकर, दीपक कुमार रावत, अजय कुमार, शनि कुमार, विक्रम कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार, अर्जुन राम द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग न किये जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश से हड़कंप मचा हुआ है। डीएम के निर्देश के क्रम मेें सीडीओ ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया वीयू, सीयू, वीवी पैट की बारीकियों की विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन अधिकारियों को दी जाए जिससे कि उनको किसी प्रकार की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक प्रभारी डा. एके श्रीवास्तव ने कहा चुनाव को सकुशल संपन्न कराना कार्मिकों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथों पर विशेष सतर्कता बरतें। डीडीओ पदमकांत शुक्ला ने कहा कार्मिकों को निर्वाचन निर्देशिका उपलब्ध कराई गई है। इसमें चुनाव से संबंधित गाइड लाइन को कार्मिक गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर लें। कार्मिकों को 18 मई को पता चलेगा कि किस बूथ पर ड्यूटी लगी है। नवीन मंडी मेें बोर्ड पर ड्यूटी चार्ट डिस्प्ले किया जाएगा। संबंधित स्टाल से मतदान सामग्री व इसकी सूची मिलेगी। सामग्री प्राप्त करने के बाद सूची से मिलान कर लें। यदि कोई सामग्री नहीं मिली तो तत्काल उसको प्राप्त कर लें। वरना मतदान के दौरान दिक्कत होगी। कहा बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल कराना आवश्यक है। मतदान अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम में 50 वोट डाले जाएंगे। बाद में उसे डिलिट कर दिया जाएगा। पीठासीन अधिकारियों को अभिकर्ताओं के नमूना हस्ताक्षर मुहैया कराए जाएंगे। बूथ पर एजेंटों के हस्ताक्षर का मिलान जरूर कर लें। ईवीएम खराब होने अथवा मतदान में व्यवधान की सूचना तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें। ताकि समय रहते इसको ठीक कर मतदान आरंभ कराया जा सके। इस दौरान डीआइओएस डा. विनोद कुमार राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, पीडी सुशील कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल, एई एके अस्थाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed