{"_id":"5cb38630bdec2214586c4d87","slug":"181555269168-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ की ऋतिका ने हरियाणा की लाडो को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ की ऋतिका ने हरियाणा की लाडो को दी पटखनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के जलालपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में चल रही दो दिवसीय कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को कई जिलों सहित प्रदेशों के पहलवानों ने दांव आजमाए। कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस दौरान कुल 30 से ज्यादा कुश्तियां हुईं।
प्रतियोगिता में गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गोरखपुर जिलों सहित हरियाणा प्रांत आदि के नामी गिरामी महिला व पुरुष पहलवानों ने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती की पुरानी परंपरा को बचाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाली योजनाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। तभी देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। इन प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने और निखारने का मौका मिलता है। वहीं कुश्तियों में मुरादाबाद की महिला पहलवान रिया ने गोरखपुर की मनीषा साहनी को, मऊ की ऋतिका ने हरियाणा की लाडो को, वाराणसी के सौरभ सिंह ने अदसड़ के मंटू को पटखनी दी। इसके अलावा जहूराबाद के सलीम और अदसड़ के मंटू, दियां के चंदन और बढईपुर के संजय के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान ग्राम प्रधान गिरीश सिंह, संजय सिंह, डा. उमेश सिंह, पशुपतनाथ सिंह, टुनटुन सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका संजय सिंह ने निभाई। संचालन रामप्रवेश ने किया।