फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छठ के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

छठ के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Sat, 03 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छठ के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
पीडीडीयू नगर। छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे पटना से सिकंदराबाद के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाएगी। दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को सहूलियत मिलेेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद पटना सिकंदराबाद छठ स्पेशल 10 नवंबर को शाम छह बजकर बीस मिनट पर सिकंदराबाद से खुलेगी। अगले दिन रात दस बजकर 50 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए भोर में तीन बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह 16 नवंबर को पटना से एक बजे खुलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पीडीडीयू जंक्शन होते हुए 17 नवंबर को रात पौने बारह बजे सिकंदराबाद पहुुंचेगी। इसी तरह सिकंदराबाद पटना स्पेशल जनसाधाराण (पूरी तरह अनारक्षित) ट्रेन नौ नवंबर को सिकंदराबाद से शाम छह बजकर बीस मिनट पर खुलेगी। अगले दिन रात दस बजकर 50 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा दानापुर स्टेशनों पर रुकते हुए 11 नवंबर को भोर में तीन बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह 15 नवंबर को पटना से दोपहर एक बजे खुलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकते हुए 16 नवंबर को रात पौने 12 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। दोनों स्पेशल ट्रेन पटना और सिकंदराबाद के बीच अप एवं डाउन इलाहाबाद, छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, रामागुंडम एवं काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed