फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा सरकार के विकास कार्यों को रोक रही योगी सरकार

सपा सरकार के विकास कार्यों को रोक रही योगी सरकार

Fri, 02 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार के विकास कार्यों को रोक रही योगी सरकार

विज्ञापन
शिकारगंज। गरई नदी पर अधूरे पुल के निर्माण को पूरा कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को रोकने में लगी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध तथा महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं।


राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सपा नेता डॉ. रामअधार जोसेफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मिर्जापुर तथा चंदौली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग चकिया-अहरौरा पर क्षतिग्रस्त पुल की जगह 54 मीटर लंबे नये पुल के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इस पुल के लिए तीन करोड़ तीन लाख उन्नीस हजार की धनराशि प्रस्तावित थी तथा एक तिहाई धनराशि निर्गत की गई थी। इससे पुल के आधार का निर्माण कार्य पूरा किया गया। शेष धनराशि भाजपा सरकार ने निर्गत नहीं किया, इससे पुल का निर्माण अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर पुल की मरम्मत करने तथा उसकी रेलिंग लगाकर यातायात बहाल करने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित पुल निर्माण पूरा कराने संबंधित ज्ञापन तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को सौंपा। धरने में प्रधान संघ के अध्यक्ष बब्बन यादव, प्रभुनारायण यादव, कमलेशपति कुशवाहा, दशरथ यादव, मृत्युंजय पांडेय, रणजीत यादव, चंद्रजीत यादव, अभिषेक बहेलिया, रामलाल यादव, बचाउ प्रजापति, दशरथ सोनकर, यशवंत मौर्या, दिनेश चौहान, हेसामुद्दीन, राकेश मोदनवाल, अछैवर यादव, सुदामा यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, रामसहारे यादव, चंद्रजीत यादव, बृजेश विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता रामचन्द्र यादव ने और संचालन सुबेदार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed