फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गांधी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

Sat, 29 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष सप्ताह के चौथे दिन नगर के मवई और इस्लामपुर में प्रभात फेरी निकाली और लोगों को महात्मा गांधी के विचारों को बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज भी गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों की प्रासंगिकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मवई से प्रभात फेरी की शुरूआत हुई। कांग्रेसी रामधुन गाते हुए इस्लामपुर पहुंचे और प्रभातफेरी का समापन किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने जन -जन को बापू के सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के सिद्धांतों को समझाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परवेज हनीफ के आवास पर शहीद ए आजम भगत सिंह के जयंती के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि आज के नौजवानों को भगत सिंह को अपना आदर्श बनाना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की परवाह न कर फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया। इसमें रामजी गुप्ता, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, बालगोविंद, मेवालाल पटेल, परवेज हनीफ, सतपाल सिंह, कन्हैया केशरी, आसिफ, भगवान दास, विनोद राम, अनवर हुसैन, अकरम अली, सलमान, विनोद यादव, अबुल हसन, एहतेशाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed