फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छात्रों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

छात्रों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
टांडाकला। लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को मारूफपुर स्थित बाबा रामकृष्ण जूनियर हाईस्कूल के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका पर चर्चा की गई। बाद में स्कूल प्रांगण में विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व सभी लोगों से मतदाता पहचान पत्र अवश्य रूप से बनवाने का आह्वान किया।

गोष्ठी की शुरूआत मुख्य अतिथि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा राम सजीवन मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। गोष्ठी में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए एक सितंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2018 तक निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नौ और 23 सितंबर एवं सात,14 व 28 अक्तूबर 2018 को विशेष अभियान चलाया जाना है। मतदाता पहचान पत्र केे लिए आवेदन, नाम सुधार आदि के लिए आवेदन पत्र दे सकते हैं। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने कहा कि मतदाता नामावली पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर को जिम्मेदारी से काम करने और भावी मतदाताओं के साथ सकारात्मक व्यवहार करने की नसीहत दी। गोष्ठी के बाद बाबा रामकृष्ण जूनियर हाईस्कूल मारूफपुर, आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मारूफपुर के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली मारूफपुर, नदेसर होते हुए जटाधारी कालेज पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान एसओ बलुआ धीरेंद्र कुमार सिंह, आरबी यादव, मतदाता ब्रांड अंबेसडर राकेश रोशन, विक्रमा यादव, राम अवध यादव, विजय यादव, डॉ. राजेश निषाद, शौकत अली, प्रकाश यादव, नन्हे यादव, बृजेश यादव, राजाराम यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद यादव ने और संचालन विद्यासागर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed