फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार

गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार

Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्त सड़कें दिए जाने का वादा खोखला साबित हो रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाके की सड़कें भी खराब हो गई हैं। सड़कों पर बने गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन वाहन सवार सड़कों पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क बनाने को जिम्मेदार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी केवल कागजी खानापूर्ति में जुटे हैं।

नगर की बात की जाए तो कई वार्डों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनपर चलना काफी खतरनाक साबित हो रहा है। जरा सी बारिश होने के बाद ही सड़कों पर बने गड्ढों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। इससे सड़क पर बने गड्झों की गहराई का लोगों को अंदाजा नहीं चलता और वे गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका विभाग सड़कों को बनवाने के प्रति गंभीर नहीं दिखता। वहीं जीटी रोड से होकर वाराणसी जाना भी नाकों चने चबाने के समान है। चंधासी कोल मंडी से पड़ाव तक सड़क पर बने दर्जनों गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसके अलावा सड़क पर उड़ने वाली धूल भी आवागमन में बाधा पहुंचा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो अधिकांश सड़कों की दशा दयनीय हो चुकी है। इन सड़कों को बनवाने के नाम पर केवल पैचिंग का कार्य किया गया जो बिल्कुल बेअसर साबित हुआ है। सड़कों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। कुछ की दशा तो इतनी दयनीय है कि लोग सड़क छोड़कर पगडंडियों पर चलने को विवश हैं। पूछे जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों को शीघ्र बनाने की बात कहकर लोगों को टाल दिया करते हैं। लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed