{"_id":"5b6756d54f1c1b923e8b54d1","slug":"181533499093-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते सभा स्थल पर पहुंचे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते सभा स्थल पर पहुंचे भाजपाई
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भाजपाइयों के साथ आम लोगों में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ता जत्थे के रूप में केशरिया ध्वज लिए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते बाकले खेल मैदान स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभा स्थल से एक से दो किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया था लेकिन कार्यकर्ताओं केेेे उत्साह पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। वे नारे बाजी करते हुए सभा स्थल पर पहुंचे। बाकले मैदान पर अमित शाह की सभा को लेकर नगर सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम दो बजे से निर्धारित था लेकिन सुबह दस बजे से ही कार्यकर्ताओं का रेला सभा स्थल पर पहुंचने लगा। मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी से वाहनों में भर कर आए कार्यकर्ता और नेता सभा स्थल पर पहुंच कर स्थान ग्रहण किया। वहीं नगर में चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे न्यू महल सब्जी मंडी स्थित आशीर्वाद लॉन से जुलूस लेकर सभा स्थल पर पहुंचे। जुलुस में सौरभ केसरवानी, प्रभु जायसवाल, भीम मोदी, अजय मानू , चंदन खरवार , सतपाल कनौजिया, प्रशांत गुप्ता, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी रहे। इसी तरह काली महाल से सभासद जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस नाचते गाते पहुंचा। इसी तरह अलीनगर से सतीश चौहान के नेतृत्व में, कैलाशपुरी में चंद्रकांत तिवारी, धर्मशाला से पप्पू जायसवाल और सुधीर चौहान के नेतृत्व में, आलोक अरुण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस सभा स्थल पर पहुंचा। इसी तरह स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए दिन में 11 बजे परमार कटरा के सामने एकत्र हुए। यहां स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में 101 किलो मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर जिला संयोजक अनिल यादव, पारस चौरसिया, वीके दुबे, प्रभु नारायण, प्रदीप जायसवाल, श्याम मोहन, शिवजी, रामजी यादव, सुदामा सिंह, राजनाथ पाल, सौरव बरनवाल, ललित जायसवाल, लक्ष्मण प्रभात पांडेय, सदानंद पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन