फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रॉपिकल पैराडाइज समर कैंप की हुई शुरूआत

ट्रॉपिकल पैराडाइज समर कैंप की हुई शुरूआत

Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉपिकल पैराडाइज समर कैंप की हुई शुरूआत
मुगलसराय। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में छह दिवसीय ट्रॅापिकल पैराडाइज समर कैंप की शुरूआत मंगलवार को समारोहपूर्वक हुआ। शिविर के पहले दिन ही बच्चों ने तैराकी सीखी। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासनिक आरपी द्विवेदी समाजसेवी विवेक पाण्डेय, अखिलेश ने मां शारदा और तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए कुछ नया करने के संकल्प को साकार करना है। इस समर कैंप में भी हमने बच्चों के लिए कुछ विशेष नए क्रिया-कलापों को जोड़ा है। इसमें मुख्य एडवेंचर कैंप है, इसके तहत बच्चे युद्ध कौशल में प्रवीण हो सकेंगे और अपनी आत्मरक्षा कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में पढ़ाई के तनावपूर्ण माहौल से परे हटकर इन छह दिनों में बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में काम आने वाले विशेष गुर का प्रशिक्षण देने का प्रयास किया गया है। यह निश्चित रूप से बच्चों के सर्वांगिण विकास में सहायक होगा। कहा कि शिविर में कुल 40 से भी ज्यादा एक्टिविटी हैं। पहले दिन स्वीमिंग कोच रोहित सिंह एवं पिंकी विश्वास ने बच्चों को सुरक्षित तैराकी के गुर सिखाए। इस अवसर पर चेयरमैन दीपक बजाज,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, निदेशक श्यामसुंदर बजाज, आयुष्मान बजाज,मुख्य अध्यापिका प्रियंका मुखर्जी उपस्थित हरे। संचालन डेनिस ओलिविया, शुब्धा केलकर और आकाश राय ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका मुखर्जी ने की।
विज्ञापन

कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed