{"_id":"5acfb2ca4f1c1b4c3e8b4cec","slug":"181523561162-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर किसानों की दूर्दशा पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर किसानों की दूर्दशा पर हुई चर्चा
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। किसान सभा का स्थापना दिवस सैदूपुर में मनाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में देश में किसानों की दूर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई। मंडल स्तरीय किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। गोष्ठी में नहरों, माइनरों की दूर्दशा, गेहूं क्रय केंद्रों की बदहाली आदि पर चर्चा की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। किसानों को लाभकारी दाम देने का वादा करने वाली केंद्र सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी वादा पूरा नहीं कर पाई। कहा कि सिल्ट सफाई न किए जाने से हेड से टेल तक पानी पहुंचाना नामुमकिन हो गया है। वक्ताओं ने सभी नहरों के झाल को मानक के अनुसार मरम्मत किए जाने, गेहूं क्रय केंद्र न्याय पंचायत स्तर पर खोलने, सौ प्रतिशत गेहूं खरीद सुनिश्चित करने, किसानों के गेहूं की खरीद का नगद भुगतान करने, कौड़िहार पंप कैनाल का क्षमता बढ़ाकर पानी को बेलावर बंधी में गिराए जाने, मुसाखांड़ बाद के अंदर टूटे जीरो बंधी की तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किए जाने,लतीफशाह बांध से निकली राइट और लेफ्ट कर्मनाशा नहर से बहते पानी को तुरंत रोके जाने का मांग किया है। इस अवसर पर भृगुनाथ, मनबहाल, विमल कुमार, परमानंद, प्रभुदयाल, नंदलाल, अजय बहादुर, रामसेवक विश्वकर्मा, शंभू नाथ आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता गौरीशंकर ने और संचालन परमानंद ने किया।
विज्ञापन