फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उजाड़ने से बचाने के लिए दुकानदारों ने पीएम से लगाई गुहार

उजाड़ने से बचाने के लिए दुकानदारों ने पीएम से लगाई गुहार

Sat, 20 Jan 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
उजाड़ने से बचाने के लिए दुकानदारों ने पीएम से लगाई गुहार
पड़ाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक बनाने के लिए विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग द्वारा पड़ाव चौराहे पर नापी किए जाने से क्षेत्रीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदारों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधयिों सहित सीएम और पीएम को पत्र लिखकर दुकानों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई है। पत्र में कहा है कि दुकान ही हम लोगों के जीवन का सहारा है।
विज्ञापन

पड़ाव चौराहे पर शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक बनाने व चौड़ीकरण करने की योजना है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए पीडब्लूडी और वीडीए के अधिकारियों ने 220 फीट के बाद सड़क के दोनो तरफ 42-42 फीट अंदर नापकर चिन्हांकन किया है। चिन्हांकन होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा है। दुकानदारों का कहना है कि अगर इस आधार पर तोड़ फोड की गई तो हम सब की दुकाने खत्म हो जाएगी। यही हम लोगों के रोजी रोटी का आधार है। हम लोग उजड़ गए तो परिवार भुखमरी के कगार होगा। कहा कि ऐसा होगा तो हम लोग आत्महत्या के लिए विवश होंगे। सरकार को सुझाव दिया कि सुंदरीकरण किया जाय मगर मकान और दुकान को उजाड़कर नहीं। दुकानदारों ने वीडीए द्वारा चिन्हांकन किए जाने से भयभीत हो क्षेत्रीय सांसद, विधायक व प्रदेश के सीएम व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दुकानों को उजाड़ने से बचाने की गुहार लगाई है। पत्र भेजने वालों में विनोद गुप्ता, सुरज गुप्ता, इरफान अहमद, विजय यादव, बिकेश कुमार, छोटेलाल चौरसिया, अमित चौरसिया आदि शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed