फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पंप चालू न होने पर होगा धरना

पंप चालू न होने पर होगा धरना

Sun, 07 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
पंप चालू न होने पर होगा धरना
चोरी

विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को ररुआ पम्प कैनाल पर हुई। इसमें पंप कैनाल पर जले बिजली मेन स्वीच को 15 दिनों से विभाग से न बदलने पर नाराजगी जताई गई। निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी तक जले स्वीच को नहीं बदलता है तो 11 जनवरी से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार में अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बन गए हैं। इसका नतीजा है कि ररुआ पंप कैनाल पर 15 दिनों में दोनों बिजली मेन स्वीच जल गया है। सूचना देने के बाद भी जले स्वीच को बदला नहीं जा रहा है। इससे कैनाल में बिजली आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। चेताया कि 10 जनवरी तक कैनाल का जला स्वीच नहीं बदला गया तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सुमन्त सिंह अन्ना, शिव बच्चन सिंह, कमलेश सिंह, सतेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह, आनंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह, हृदयनारायण सिंह, अरुण सिंह, कालेन्द्र सिंह आदि रहे। अध्यक्षता कन्हैया सिंह व संचालन शिवपूजन सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed