फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम और तहसीलदार ने बीएलओं को दिए दिशा निर्देश

एसडीएम और तहसीलदार ने बीएलओं को दिए दिशा निर्देश

Tue, 26 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम और तहसीलदार ने बीएलओं को दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
चकिया। उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य और नवागत तहसीलदार फूलचंद्र के नेतृत्व में सोमवार को तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण में लगे बीएलओ की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अधिकारियो ने बीएलओ को समय से कार्यो को करने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान पुनरीक्षण की विशेष अभियान तिथियो के तहत 31 दिसंबर, 7 जनवरी, 21 जनवरी तथा 28 जनवरी को मतदाता पंजीकरण हेतु बूथ लेबल अधिकारी अपने मतदान स्थल पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक उपस्थित होकर अपने कार्यो को संपादित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलाया जायेगा। जिसमे बूथ लेबल अधिकारी डोर-टू-डोर जाकर सर्वेक्षण करेेंगे।
तहसीलदार फूलचंद्र ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान 30 दिसंबर, 15 व 29 जनवरी को सभी ग्राम सभाओ एवं नगरीय निकायो तथा रेजिडेंड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकों में मतदाता सूची के आलेख्य को पढकर सुनाया जायेगा एवं उसकी कार्यवृत्ति कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। इस दौरान बीएलओ लोकेश द्विवेदी, प्रेमचंद्र, सुनील, संतोष, पुष्पा देवी, मकसूदन, प्रेमा देवी, उर्मिला, लल्लन यादव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed