{"_id":"59e2657c4f1c1b98678b5bc0","slug":"181508009340-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने क लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने क लगाया आरोप
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पूर्वांचल ट्रक ओनर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। जबकि संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुबर यादव ने इस तरह के आरोप को निराधार बताया। ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए परिवहन आयुक्त सहित कई अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।
पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि चंदौली परिवहन कार्यालय में तैनात कर्मचारी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए फर्जी ओ लेवल कम्प्यूटर का प्रमाण प्रस्तुत किया है। ट्रांसपोर्टर ने सीएम से कर्मचारी के प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की है।
जबकि उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुबर ने उक्त ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया और मना करने पर प्रमोद सिंह द्वारा उसके ऊपर गलत आरोप मढ़ रहे हैं। इस संबंध में रघुबर यादव ने परिवहन आयुक्त सहित कई अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कोई भी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ट्रांसपोर्टर या कर्मचारी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।