फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रांसपोर्टर ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने क लगाया आरोप

ट्रांसपोर्टर ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने क लगाया आरोप

Sun, 15 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर ने फर्जी प्रमाण  पत्र पर नौकरी पाने क लगाया आरोप
परिवहन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पूर्वांचल ट्रक ओनर्स यूनियन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। जबकि संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुबर यादव ने इस तरह के आरोप को निराधार बताया। ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए परिवहन आयुक्त सहित कई अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि चंदौली परिवहन कार्यालय में तैनात कर्मचारी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए फर्जी ओ लेवल कम्प्यूटर का प्रमाण प्रस्तुत किया है। ट्रांसपोर्टर ने सीएम से कर्मचारी के प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जबकि उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुबर ने उक्त ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया और मना करने पर प्रमोद सिंह द्वारा उसके ऊपर गलत आरोप मढ़ रहे हैं। इस संबंध में रघुबर यादव ने परिवहन आयुक्त सहित कई अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस तरह की कोई भी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ट्रांसपोर्टर या कर्मचारी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed