फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीजी कालेज में दिनभर रहा हंगामा

पीजी कालेज में दिनभर रहा हंगामा

Fri, 13 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज में दिनभर रहा हंगामा
विरोध किया

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर स्थित एलबीएस पीजी कालेज में गुरुवार को दिनभर हंगामा होता रहा । सबसे पहले छात्रों के एक गुट ने छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर नारेबाजी की। इस दौरान प्राचार्य को पत्रक सौंप जल्द से जल्द तिथि घोषित किए जाने की मांग की। इसके बाद अभाविप से जुड़े छात्र 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्राचार्य ने पत्रक लेकर तीन दिनों के भीतर मांग पत्र के बाबत जवाब देने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से नाराज छात्रों के एक गुट ने गुरुवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया कहा कि दूसरे कालेजों में चुुनाव की तिथि घोषित हो गई लेकिन यहां महाविद्यालय प्रशासन ने अब तिथि घोषित नहीं की है। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य को पत्रक सौंप कर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग की। चेताया कि यदि जल्द से जल्द तिथि घोषित नहीं हुई तो सभी धरना देने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुदर्शन, चंदन यादव, संजय यादव, बलराम यादव, जेपी यादव आदि मौजूद रहे। उधर अखिल भारतीय बैनर तले भी कुछ छात्र धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे । छात्र नेता आशीष तिवारी ने कहा कि संगठन की ओर से 14 सूत्रीय मांगे है जिसका जवाब महाविद्यालय प्रशासन को देना होगा। कहा कि महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई किसी भी हद तक जाकर लड़ेंगे। इस दौरान जिला संयोजक अगस्तया शर्मा, नगर मंत्री सत्यम सिंह, राहुल सिंह, अमन सोनकर, अनुराग सोनकर, विनित मंडल, विजय तिवारी, सतीश तिवारी, संजय पांडेय, अमित श्रीवास्तव, सुनी सेठ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed