{"_id":"59a6a0da4f1c1b5c738b4683","slug":"181504092378-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीर्घकालिक होती है महापुरुषों की वाणी- गुरुपद संभव राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीर्घकालिक होती है महापुरुषों की वाणी- गुरुपद संभव राम
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। समाज के प्रभावशाली लोगों के बयान का समाज पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन महापुरुषों और संतों की वाणी दीर्घकालिक होती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है। हम जो भी कार्य करें वाह आत्मा से आत्मा के लिए होना चाहिए। ये बातें सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम की जयंती समारोह में समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम ने कही।
महाराज ने कहा आज हमारे समाज में लोग लोभ के पीछे भाग रहे हैं। हम अपने से प्यार करें और अपना खान-पान शुद्ध रखें। हम अपने बुद्धिऔर विवेक से काम लें, किसी के बहकावे में न आयें। आपसे कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो यदि राष्ट्र के विरुद्ध बात करता हो तो आप उसकी उपेक्षा करें। कहा कि परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा बताये गये मानव सेवा के कार्य हमारे समूह के सदस्य देश भर में अपनी अपनी शाखाओं में कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह, राकेश सिंह, श्रीप्रकाश सिंह (आईएएस), नागेन्द्र सिंह (आईजी, सीआरपीएफ) एवंबद्री प्रसाद सिंह (आईपीएस) नेभी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ. वीपी सिंह ने तथा संचालन डॉ. वामदेव पांडेय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरिहर यादव ने किया।