फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित

प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित

Sat, 26 Aug 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा हुई स्थापित
गणेश पूजा

विज्ञापन
मुगलसराय। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा अर्चना हुई। कहीं दो दिनों के लिए तो कहीं पांच दिनों के लिए भव्य पंडालों में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई। पहले दिन पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज हुई। पंडालों को विद्युत झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं लाउडस्पीकरों पर भक्तिगीतों का प्रसारण किए जाने से माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। पंडालों में पूजन अर्चन के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
नगर के अलीनगर में युवा शक्ति कमेटी के बैनरतले दो दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हुई। जीटी रोड पर युवाओं ने भव्य पंडाल का निर्माण किया और शुक्रवार को उसमें प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भव्य आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दो दिनों तक पंडाल में पूजन अर्चन के अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर सोनू, श्रवण, रोहित, अर्जुन, चिंटू आदि रहे। टांडाकला संवाददाता के अनुसार गणेश पूजनोत्सव समिति की ओर से टांडाकला बाजार में शुक्रवार को भव्य पंडाल स्थापित कर प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पांच दिवसीय पूजनोत्सव के पहले दिन विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और आरती उतारी गई। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पांच दिवसीय पूजनोत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन 29 अगस्त को दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस मौके पर दुष्यंत यादव, प्रमाद यादव, अमित पांडेय, राजू बरनवाल, पारस मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

पड़ाव । अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। इस दौरान गुरुपद संभवराम ने आश्रम प्रांगण में गणेश पीठ में स्थापित मंगलमूर्ति गणेश की पूजा की और आरती उतारी। इस दौरान सैकड़ो भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही यहां पूजन अर्चन की तैयारी शुरू हो गई थी। दूर दराज से भी भक्त यहां पहुंचे थे। दोपहर में गुरुपद संभवराम गणेशपीठ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। आरती उतारने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का िवितरण किया गया। इस दौरान पूरा आश्रम प्रथम पूज्य गणेश के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed