फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित
बैँक

विज्ञापन
मुगलसराय। विभिन्न मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राष्ट्रीय कृत बैंकों की मंगलवार को हड़ताल रही। हड़ताल की वजह से बैंकों में 200 करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ। जमा निकासी और चेक क्लीयरेंश न होने से लोगों को दिक्कत हुई। हालांकि पहले से ही बैंकों की हड़ताल की सूचना होने की वजह से लोग बैंकों में गए ही नहीं लेकिन जिन्हें जानकारी नहीं थी और वे बैंक पहुंचे तो यहां दरवाजे पर हड़ताल लिखा मिला। ऐसे मे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

बैंकों का विलय, निजीकरण, बैंकों में सभी पदों पर भर्ती की मांग, अनुकंपा आधार पर नियुक्ति एवं नोटबंदी के दौरान किये गये अतिरिक्त काम के लिए ओवरटाइम देने की मांग करते हुए यूनाइटेड फोर आफ बैंक यूनियंस ने पिछले दिनों मंगलवार को हड़ताल की घोषणा की थी। इस आह्वान पर मंगलवार को जिले के राष्ट्रीय कृत बैंकों के डेढ़ सौ से अधिक शाखाओं पर ताले लटकते रहे। इससे बैंकिंग सेवायें पूरी तरह प्रभावित रही और आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगर में यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, यूनाइटेड बैैंक सहित अन्य शाखाओं के गेट पर ताला लटका रहा और गेट पर हड़ताल है लिख कर टांग दिया गया। बैंकों की हड़ताल की वजह जमा निकासी, चेक क्लीयरेंस सहित अन्य सभी कार्य बंद रहे। यही नहीं बैंकों की हड़ताल की वजह से संबंधित बैंकों के एटीएम भी बंद रहे। इससे लोगों को पैसे निकासी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। सर्वाधिक दिक्कत तो ग्रामीण इलाकों में हुई। जिले के चकिया, चंदौली, सकलडीहा, धानापुर, चहनियां, सैयदराजा, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़, पड़ाव, दुलहीपुर, बबुरी सहित पूरे जिले में बैंकों में ताला लटकते रहे। इस संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक श्याम सुंदर देवगम ने बताया कि बैंकों की वजह से दो सौ करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed