{"_id":"5c16a035bdec2255d3453a2c","slug":"171544986677-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न मॉडल
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रविवार को 18वें बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम प्रकाश शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। साथ ही उन्होंने विज्ञान के विभिन्न मॉडल व चित्र प्रदर्शनी भी लगाई थी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का अनुभव बढ़ता है। डा. शाह ने कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अनुभव प्राप्त करने का एक साधन है। इस तरह के मेले के आयोजन से बच्चों में रोमांच होता है। झांकियों में भारत माता, अनेकता में एकता, सोशल मीडिया के उपयोग व दुरुपयोग, राम दरबार, सेंटा क्लाज, गांव का विकास आदि झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान अरुण आर्य, दयाराम जयसवाल, वेद प्रकाश बृजवासी, त्रिभुवन त्रिपाठी, रामकिशुन, आशाराम यादव, कमलेश तिवारी, विभा सिंह, सपना पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, नीलम, बनवारी यादव उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्रबंध निदेशक विनय कुमार वर्मा, संचालन इम्तियाज खान व धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य विधु श्रीवास्तव ने किया।