{"_id":"5c0038f6bdec22415f3d97bb","slug":"171543518454-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 प्रशिशुओं में प्रमाण पत्र वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 प्रशिशुओं में प्रमाण पत्र वितरित
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अर्जुनखुर्द गांव में चल रहे डेयरी फार्मिंग व वर्मी कंपोस्ट मेकिंग का 10 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड हीरालाल सिंह व बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक अजय कुमार ने 35 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।
डीडीएम ने कहा कि गांव स्तर पर प्रशिक्षण कराए जाने से ग्रामीणों में जागरुकता आएगी और उनका व्यवसाय के प्रति ध्यान आकर्षित होगा। ग्रामीणों को पशु व मुर्गी पालन से संबंधित बैंक से लोन लेने के लिए बैंक के माध्यम से नाबार्ड में सब्सिडी के लिए क्लेम करवाना होगा। वहीं अजा व अजजा वर्ग के लोगों को लोन पर बैंक द्वारा छूट मिलेगा। शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी बैंक में खाता खुलवाकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ व जीवन सुरक्षा बीमा करवाना चाहिए। संस्थान के निदेशक बीएम बिदौलिया ने कहा कि संस्थान द्वारा सिलाई, ब्यूटीशियन, पशुपालन सब्जी उत्पादन, मोटर ड्राइविंग अचार व पापड़ बनाने की विधि सहित तमाम तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव के लोग अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस दौरान एजाज अहमद, अनिल कुमार, अशोक, अजय कुमार, वकील उपस्थित रहे।