{"_id":"5bfee7e4bdec2241885d4be6","slug":"171543432164-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डा. एमपी भारती ने बुधवार को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग साढ़े तीन घंटे तक अस्पताल के कागजातों व विभागों को देख सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. आरबी शरण ने उन्हें व्यवस्थाओं में अभाव की जानकारी दी। अचानक किए गए निरीक्षण से सीएचसी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
सकलडीहा सीएचसी का नीति आयोग के तहत चयन किया गया है। इसे लेकर शासन स्तर पर सकलडीहा सीएचसी को अपडेट किया जाना है ताकि अस्पताल में डिलेवरी की सुविधा के साथ आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सभी सुविधा और चिकित्सकी व्यवस्था मुहैया हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में साफ सफाई को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने डाक्टरों के रहने के लिये आवास, बैठने के लिए कक्ष, मिटिंग हाल, स्वीपर आदि कमियों की जानकारी दी। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा. एलबी शर्मा, डा पूजा सिंह, डा बीके प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज तिवारी मौजूद रहे।