फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सावजनिक स्थलों पर गुटखा बेच रहे लोगों पर जुर्माना

सावजनिक स्थलों पर गुटखा बेच रहे लोगों पर जुर्माना

Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सावजनिक स्थलों पर गुटखा बेच रहे लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर में सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा बेचने वालों की दुकानों व गुमटियों पर अभियान चलाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कई गुटका विक्रेताओं से जुर्माना वसूलकर सार्वजनिक स्थलों पर गुटका न बेचने की चेतावनी दी। इस दौरान गुटखा दुकानदारों से 950 रुपये जुर्माना वसूला गया।

जिला प्रशासन का गुटखा विक्रेताओं के प्रति सख्त तेवर है। जनपद के कई स्थानों पर कुछ दिनों से अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे सीएमओ ऑफिस के डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि सभा स्थलों, अस्पतालों, सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालयों, मनोरंजन केंद्रों, रेस्तरां, शासकीय कार्यालयों, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थानों, पुस्तकालयों, लोक परिवहन व अन्य कार्यस्थलों पर अभियान चलाया गया। इन सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनन अपराध है। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के द्वारा व उन्हें तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है। कहा, नियमों के अनुसार तंबाकू उत्पादों पर चित्रमय स्वास्थ्य चेतावनी अवश्य प्रदर्शित होनी चाहिए। ऐसा नही पाए जाने व संबंधित धारा के तहत इसका उल्लंघन करने पर 200 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग के विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed