फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गंगा के जलस्तर में घटी बढ़ाव की रफ्तार

गंगा के जलस्तर में घटी बढ़ाव की रफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में घटी बढ़ाव की रफ्तार

विज्ञापन
टांडाकला। गंगा के जलस्तर में लगभग 10 दिनों से शुरू हुआ बढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार और शनिवार को बढ़ाव की रफ्तार तीन से चार सेमी प्रति घंटा रही। नदी के जलस्तर में इस बढ़ाव से तटवर्ती इलाके के ग्रामीण भयभीत हो गए थे। इसके बाद रविवार को बढ़ाव की रफ्तार घटकर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा रहने से उन्हें कुछ राहत अवश्य मिली है। बावजूद इसके बढ़ाव जारी रहने से गंगा धीरे- धीरे खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। 7

केंद्रीय जलबोर्ड के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे गंगा का जल स्तर 53.950 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां खतरे का निशान बिंदु 57.615 मीटर पर है। करीब एक महीने से गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार- चढ़ाव को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही तटवर्ती लोगों की भी बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार व रविवार को सुबह से ही एक सेंटीमीटर की रफ्तार बढ़ाव दर्ज की गई। वहीं गुरुवार व शनिवार को चार सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज की गई थी। बुधवार को तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे से बढ़ाव दर्ज किया गया था जबकि इसके पहले भी बढ़ाव की रफ्तार बढ़ती- घटती रही है। पल-पल बदल रहे नदी के तेवर ने खतरे का संकेत भी दे दिया है। गंगा नदी में पिछले साल आई बाढ़ की तबाही झेल चुके लोग इस बार भी सहमे हुए हैं। गंगा नदी का दबाव सबसे ज्यादा सरौली, बड़गांवा, भूसौला, हसनपुर ,तिरगांवा, महमदपुर, सरौली के बीच होता है। वही बाढ़ विभाग की लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर इस बार भी नदी ने उग्र रूप दिखाया तो भारी तबाही से बचना मुश्किल होगा क्योंकि बाढ़ नियंत्रण विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक क्षेत्र का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed