{"_id":"5b82fe0f42c792465274b231","slug":"171535311375-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर पुल पर फिर से लगा बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर पुल पर फिर से लगा बैरियर
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। भारी वाहनों पर रोक लगाने और जाम से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को सीओ सकलडीहा ने सैदपुर गंगा पुल पर जिले की सीमा तिरगांवा के पास बैरियर लगवा दिया। इससे मार्ग पर फर्राटे से दौड़ रहे बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लग जाएगी। बड़े वाहनों पर रोक लगने से लगने वाले भीषण की जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
सावन मेला और कावरियों के आवागमन के मद्देनजर सावन महीने की शुरुआत में तिरगांवा गंगा घाट पर लगे बैरियर को हटाकर गोरखपुर, बलिया, मऊ आजमगढ, जौनपुर, गाजीपुर से वाराणसी जाने वाले वाहनों का रूट परिवर्तित करके सैदपुर, चहनियॉ, सकलडीहा वाया मुगलसराय चंदौली कर दिया गया था। रविवार को सावन महीने खत्म होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ सकलडीहा त्रिपुरारि पांडेय तिरगांवा गंगा घाट पर पहुंचकर पुन: बैरियर लगवा दिया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन रविवार दोपहर से पूरी तरह बंद हो गया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि बड़े वाहनों पर सख्ती से रोक लगेगी। सैदपुर पुल के निर्माण के बाद अलीनगर से चहनियां तक सड़कों पर दबाव हो गया था जिससे आए दिन जाम की समस्या से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जर्जर सड़कों की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सड़क मरम्मत होने के बाद सबके लिए आवागमन पूरी तरह खोल दिया जाएगा।