{"_id":"5a74ba864f1c1b8a268b80d7","slug":"171517599366-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंगरोड के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा के लिए किसान हो रहे हैं संगठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंगरोड के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा के लिए किसान हो रहे हैं संगठित
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को कम मुआवजा तय करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुआवजा को लेकर किसान गांव-गांव घूमकर संगठन तैयार करने में लगे हैं। शुक्रवार को केदार यादव के नेतृृत्व में किसानों ने विभिन्न गांवों में घूम कर किसानों को आंदोलन के लिए एकजुट किया। कहा कि एकजुट होकर ही किसान उचित मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।
सकलडीहा ब्लाक के सदलपुरा सहित आस पास के इलाकों से होकर गुजरने वाले रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। किसानों का आरोप है कि अधिग्रहित भूमि के लिए कम मुआवजा कम तय किया गया है। इसके लिए जगह-जगह पंचायत बुलाकर किसानों को एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी किसानों ने क्षेत्र के तारापुर, जीवनपुर, महादेवपुर, कनेरा, कैली, कुरहना, रौना सहित एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर संगठन तैयार करने व किसानों को जागरूक कर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए तैयार करने में जुटे रहे। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने भी डीएम से मिलकर वाराणसी के रेट पर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र भ्रमण करने वालों में राजकुमार यादव, उमाशंकर यादव, कौशल मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, राम अवध यादव, सूबेदार सिंह, लालबरत यादव आदि किसान मौजूद रहे ।