{"_id":"5a5275904f1c1b35338b7101","slug":"171515353488-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील क्षेत्र के गांवों में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को कठौड़ी गांव की करीब साढ़े चार बीघा ग्रामसमाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को एसडीएम दीप्तिदेव के नेतृत्व में पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने कब्जामुक्त कराया। बीते दिनों अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अलीनगर थाने में लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। गांव के चिथरु, दारा, सीताराम व कैलाश ग्रामसमाज की जमीन पर अवैधरूप से कब्जा करके खेती करते थे। उक्त जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम दीप्तिदेव अधिनस्थों व पुलिस बल के साथ कठौड़ी गांव में पहुंचे। जहां ग्रामसमाज की जमीन पर अवैधरूप से कब्जा कर गेहूं की फसल की बुवाई की गई थी। जिसे ट्रैक्टर चलवाकर जुतवा दिया गया। टीम में तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार अनिता, नीलम तिवारी, राजस्व निरीक्षक आशुतोष राय, शैलेंद्र सिंह, रितेश पांडेय, सियाराम, राजेश भारती, भोला वर्मा, प्रीति सिंह आदि शामिल रहे।