फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तीन सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

तीन सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

Wed, 20 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
तीन सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
चंदौली। अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय पर आंदोलनरत तीन सौ आंनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गिरफ्तारी दी। एसडीएम सदर और सीओ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार करने बाद रिहा कर दिया। हालांकि कार्यकर्ताओं के तेवर को देखते हुए धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

बीस हजार रुपये मानदेय और हाट कुक्ड योजना को पुन: शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन धरने के क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन जारी रखा। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गिरफ्तारी देने और बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान किया था। इसे देखते हुए धरना स्थल पर एसडीएम विकास कुमार, सीओ प्रदीप सिंह के साथ तीन थानों के थानाध्यक्ष मयफोर्स तैनात थे। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की अपनी मांगों को दोहराया। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकीं। पुतला फूंकने को लेकर महिला पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोक-झोक चलता रहा। अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के समक्ष गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सर्विस रोड पर ही कुछ देर तक कार्यकर्ताओं को बैठाए रखा और सभी का नाम और पता नोट करने के बाद छोड़ दिया। इस दौरान सुषमा मिश्रा, प्रतिमा, रेखा, महिमा, म्रजू, कंचन, बिंदु, अनिता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed