फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी स्वच्छता की सीख

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी स्वच्छता की सीख

Wed, 06 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी स्वच्छता की सीख
मुगलसराय। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के उद्देश्य से कार्यक्रम के पांचवे दिन छात्र-छात्रा सैनिकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल टीएस कैरोन ने कहा कि यह अभियान स्वच्छ भारत की कल्पना की दृष्टि से लागू किया गया है। भारत को एक स्वच्छ देश बनाना महात्मा गांधी का एक सपना था इसीलिए इसे महात्मा गांधी की जयंती पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। महात्मा गांधी ने अपने वक्त में नारों द्वारा और लोगों को प्रेरित करके स्वच्छ भारत की कोशिश की थी लेकिन लोगों की कम रूचि के कारण असफल रहे। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। यह तभी संभव है जबकि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति इस अभियान के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझे और इसे एक सफल मिशन बनाने के लिए एक साथ होकर पूरा करने की कोशिश करे। प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों ने इसकी पहल की और पूरे भारत से एक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में इसका प्रसार किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में चबाने वाले पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह के कठोर निर्णय से हमारे उद्देश्य की पूर्ति हो सके गी। इस मौके पर मेजर अमरेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट अशोक त्रिपाठी, कामेश सिंह, सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले, हवलदार कुंदन सिंह, नीर बहादुर, मान बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed