फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Sat, 18 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित आलोक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। जिला जज दिलीप सिंह यादव ने छात्रों को कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी।

जिला जज ने कहा कि बच्चा जब पैदा होता है तभी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ जाता है। इसलिए सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कहा कि अपने अधिकार और कानून के बारे जानते रहेंगे तो कभी अदालतों की शरण नहीं लेनी पड़ेगी। कानून को परिभाषित करते हुए कहा कि अच्छे मार्ग पर चलना और अनुशासन में रहना ही कानून है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई गरीब व्यक्ति धनाभाव के चलते अपने मुकदमे की पैरवी नहीं कर पा रहा है या उसे वकील नियुक्त करने में परेशानी आ रही है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है कुछ औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद उसे प्राधिकरण की ओर से वकील मुहैया कराया जाएगा। प्राधिकरण से जिला सचिव नीरज गौतम ने बताया कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने और घर-घर न्याय की मशाल जलाने के उद्देश्य से विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है, जो 18 नवंबर तक चलेगा। दिसंबर में राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जहां विभिन्न वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने राजस्व विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. आनंद, आजाद बहादुर, महेंद्र प्रताप सिंह आव्दि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed