{"_id":"5991f1e54f1c1b752d8b46a3","slug":"171502736869-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोतर भारत की ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को हुई खासी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोतर भारत की ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को हुई खासी दिक्कत
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय (चंदौली)। उत्तर बिहार के किशनगंज में आई बाढ़ के चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रविवार को गुवाहाटी जाने और आने वाली नौ ट्रेनें निरस्त रहीं। इसके चलते मुगलसराय होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनें सोमवार को मुगलसराय नहीं पहुंचीं। ट्रेनों के निरस्त किए जाने से पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीआरएस राजेंद्र राम ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त रहने से 50 से अधिक यात्रियों ने आरक्षण रद्द कराया। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरते ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
पिछले कई दिनों से उत्तर बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। बीते शनिवार को बाढ़ से नेपाल बार्डर का स्टेशन जोगबनी पूरी तरह जलमग्न हो गया था। वहीं रविवार को बढ़कर किशनगंज तक पहुंच गया। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए रविवार को ब्रह्मपुत्र मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को बीच मार्ग में ही रोक दिया गया वहीं नौ ट्रेनों अप और डाउन नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, डाउन पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अप और डाउन ब्रह्मपुत्र मेल, अप सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, डाउन बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस, अप गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन उनके आरंभिक स्टेशनों से ही निरस्त कर दिया। इसके चलते उक्त ट्रेनें सोमवार को मुगलसराय नहीं पहुंची। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों अनेक परेशानियों से जूझना पड़ा। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र राम ने बताया कि पचास से अधिक यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त कराया। ट्रेनों के निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी खासी जहमत उठानी पड़ी। बुकिंग पर्यवेक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों के निरस्त होने से टिकट बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
------
बाढ़ की वजह से मंगलवार को मुगलसराय मंडल में नहीं पहुंचने वाली ट्रेनें-
नई दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल अगरतला विश्व सुंदरी एक्सप्रेस, दिल्ली डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, दिल्ली अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, कामाख्या गया एक्सप्रेस और गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस। (नौ ट्रेनें)
विज्ञापन