{"_id":"596e59364f1c1ba93d8b48ab","slug":"171500404022-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में सिक्का जमा कराने को लेकर हुई किचकिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में सिक्का जमा कराने को लेकर हुई किचकिच
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। सिक्के को लेकर बैंकों मे किचकिच जारी है। मंगलवार की सुबह स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में सिक्का जमा करने को लेकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों के बीच किचकिच हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
सुबह स्टेट बैंक की स्थानीय बाजार शाखा में दस से बारह ग्राहक दस दस रुपये के सिक्के लेकर बैंक में जमा कराने पहुंचे। वे कैशियर को पैसे देने लगे तो कैशियर ने झल्लाते हुए सिक्का लेने से मना कर दिया। ग्राहकों ने कैशियर द्वारा सिक्का न लेने की शिकायत बैक मैनेजर से की तो वह भी झल्ला गये और सिक्का लेने से इनकार कर दिया। ग्राहकों ने जिलाधिकारी से बात की अखबारों में छपा डीएम का बयान दिखाया तो बैंक मैनेजर ने कहा कि हमें जिलाधिकारी का आदेश नहीं बल्कि एसबीआई के गवर्नर का आदेश दिखाओ तभी सिक्के जाम करूंगा। विवाद बढ़ा तो कुछ ग्राहकों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के कहने पर मैनेजर ने सिक्का जमा कराने की बात कही। सिक्का जमा होने पर ग्राहक शांत हुए।