{"_id":"59612ec14f1c1bd0778b4684","slug":"171499541185-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा(ब्यूरो)। कोतवाली के शिवदासीपुर गांव निवासी राघव तिवारी (50) की शनिवार को करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।राघव तिवारी पीएसी में जवान थे और अयोध्या में तैनात थी। वह छुट्टियों में घर आए हुए थे।शनिवार को वह टेबल फैन बनवा कर घर ले आए।फैन चलाने के लिए उन्होंने जैसे ही प्लग सॉकेट में लगाया कि पूरे पंखे में करेंट उत्तर आया।करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर जवान की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।उनकी पत्नी मीरा व तीन बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।