फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.71 lakh saplings dried up, now preparations to plant 65 lakh

Chandauli News: 1.71 लाख पौधे सूखे, अब 65 लाख लगाने की तैयारी

Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
1.71 lakh saplings dried up, now preparations to plant 65 lakh
चंदौली। पिछले साल पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए 1.71 लाख पौधे सूख गए हैं। अब फिर से 26 विभागों के सहयोग से 62 लाख पौधे लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग जिले की 31 नर्सरियों में 56 लाख पौधे तैयार कर लिया है। मानसून आने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 62 लाख, 29 हजार, 220 पौधे रोपे जाएंगे। 26 सरकारी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें वन विभाग अपने लक्ष्य 36 लाख 60 हजार 900 में से 10 लाख पौधे रोपेगा जबकि 26 लाख बीज की बोआई करेगा। इसके अलावा उद्यान विभाग एक लाख 66 हजार, कृषि विभाग दो लाख 68 हजार, राजस्व विभाग एक लाख 13 हजार, ग्राम्य विकास एक लाख 34 हजार और पंचायती राज विभाग एक लाख 37 हजार पौधे लगाएंगे। वहीं, पिछले साल 17 लाख 11 हजार 592 पौधे रोपे गए थे। तीन चरणों में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए गए थे। पानी न मिलने और देखरेख के अभाव में एक लाख 71 हजार 159 पौधे सूख गए। जिले में 77 हजार 400 हेक्टेयर में हरियाली फैली है। पड़ाव से पचफेड़वा और सैदपुर से सकलडीहा तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान तीन हजार से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed