फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मामला एक, अधिकारियों ने लगाई अलग-अलग रिपोर्ट

मामला एक, अधिकारियों ने लगाई अलग-अलग रिपोर्ट

Mon, 18 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मामला एक, अधिकारियों ने लगाई अलग-अलग रिपोर्ट
नियामताबाद। विकास खंड क्षेत्र के पटनवा ग्राम सभा में तालाब पर अतिक्रमण के मामले में लेखपाल और सेक्रेट्ररी ने अलग-अलग रिपोर्ट लगाई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। लेखपाल की रिपोर्ट में तालाब को अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराकर मेढ़बंदी कर दी गई है जबकि सेक्रेट्ररी की रिपोर्ट में उस तालाब पर आपसी विवाद बताया गया है। इसके चलते तालाब की खुदाई नहीं हो पा रही है। पटनवा गांव के सच्चिदानंद झा ने तालाब पर अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम पीडीडीयू नगर से शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व विभाग ने 23 नवबंर 2018 की रिपोर्ट में तालाब की गाटा संख्या 557 रकबा .065 हेक्टेयर, वहां फसल हटवाकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए भूमि सीमांकन कर मेड़बंदी करा दी गई है। वहीं इसी तालाब पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने 31 दिसंबर 2018 को तालाब के खुदाई के संबंध में मनरेगा से कार्य न होने का कारण जमीन पर आपसी विवाद के कारण मनरेगा से तालाब की खुदाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव के अशोक यादव, बाबा सोनकर, दयाराम सोनकर, सुनील सिंह, सच्चिदानंद पप्पू यादव, लोरिक यादव, गुुड्डू यादव ने तालाब की खुदाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed