फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चौकी हटाने से नाराज हुए अधिवक्ता, किया हंगामा

चौकी हटाने से नाराज हुए अधिवक्ता, किया हंगामा

Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चौकी हटाने से नाराज हुए अधिवक्ता, किया हंगामा

विज्ञापन
चौकी हटाने से नाराज हुए अधिवक्ता, किया हंगामा
एसडीएम के कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, उपेक्षा का आरोप
सचित्र 54, 55, 56
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की चौकी हटवाने को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की ।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता एसडीएम के रवैए से काफी नाराज थे और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान एडीएम के कार्यालय के खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सदर तहसील परिसर में भूलेख कार्यालय के बगल के बरामदे में कुछ अधिवक्ताओं की मेज, कुर्सी और चौकी रखी गई है। बुधवार की रात भूलेख कार्यालय के बगल में रखे कुर्सियों और चौकी को तहसील प्रशासन ने हटा दिया। गुरुवार को सुबह अधिवक्ता तहसील पहुंचे तो वहां का नजारा देख काफी नाराज हुए। लोगों ने एसडीएम अभिषेक गोयल से मिलकर इसकी शिकायत करनी चाही। अधिवक्ताओं ने बताया कि एसडीएम अधिवक्ताओं से मिले ही नहीं। इससे अधिवक्ता और नाराज हो गए और काफी संख्या में जुटेे अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने संभालने का प्रयास किया। लेकिन अधिवक्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जहां उनकी मेज कुर्सी लगी थी वहीं लगाई जाए। इस दौरान करीब एक घंटे तक तहसील परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा हस्तक्षेप करके के बाद सभी वापस लौट गए। इस दौरान किसी तरह एसडीएम के कार्यालय के खिड़की का शीशा भी क्षतिग्रस्त हुआ। एसडीएम सदर अभिषेक गोयल ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed