{"_id":"5c0d6771bdec2241585f3dde","slug":"161544382321-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर परीक्षा के लिए 2059 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर परीक्षा के लिए 2059 परीक्षार्थी हुए शामिल
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इटंर कालेज व आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शिव नाडार फाउंडेशन से संचालित विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें दोनों केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 2059 परीक्षार्थी उपस्थित थे। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा दो पालियों में हुई। कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों की ओर से परीक्षा के लिए आनलाइन व बीएसए कार्यालय के माध्यम से आवेदन किया गया था।
जिले में कुल 2059छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में 1324 और आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया में 735 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में बालिकाओं की परीक्षा आयोजित कराई गई। वहीं दूसरी पाली में छात्रों ने परीक्षा दी। विद्या ज्ञान स्कूल के प्रतिनिधि मनमोहन महापात्रा की देखरेख में परीक्षा हुई। वहीं केंद्र प्रभारी ने भी कक्षों में भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा में सफल छात्रों का विद्याज्ञान स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था मिलेगी। वहीं इंटरमीडिएट में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की इंजीनियरिंग, एमबीए की पढ़ाई का खर्च भी स्कूल प्रबंधन उठाएगा।