{"_id":"5c096247bdec22419e1f4d0f","slug":"161544118855-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, दी चेतावनी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली/सकलडीहा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को कार्य बहिष्कार के पहले दिन जनपद के विभन्नि अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, संवर्ग का पुर्नगठन सहित अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कहा कि प्रदेश सरकार फार्मासिस्टों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की ओर से तत्काल फार्मासिस्टों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पूूर्ण रुप से कार्य को ठप कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष डा.रमाकांत यादव ने कहा फार्मासिस्ट संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार गुहार लगाई, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कोई विचार नहीं किया। इससे संवर्ग के कर्मियों को प्राप्त भत्ता, मानक के अनुसार पदों का सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन बहली सहित कई मांगें आज तक पूरी नहीं हो पाई। कहा आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार के अवकाश का सामूहिक उपभोग और दस दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इस दौरान डा. दुर्गेश सिंह, डा. जेके पाल, डा. अजीत सिंह, डा. अरुण राय आदि उपस्थित थे। संचालन डा.जेएन राय ने किया।
वहीं सकलडीहा सीएचसी पर कार्यरत फार्मेसिस्टों ने भी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संतोष सिंह, अशोक कुमार, रामजी, कौशलेंद्र आदि शामिल रहे।