फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ईओ के न आने से आक्रोशित सभासदों ने किया प्रदर्शन

ईओ के न आने से आक्रोशित सभासदों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ईओ के न आने से आक्रोशित सभासदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सभासदों ने पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता पर दो माह से कार्यालय न आने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेयरमैन संतोष खरवार को कार्रवाई करने से संबंधित पत्रक सौंपा। चेयरमैन के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे 18 सभासदों का कहना था कि ईओ के लगातार कार्यालय न आने से वार्डों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं पालिका प्रशासन के अन्य कर्मचारी मनमानी कार्य कर रहे हैं। वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है । कहा, ईओं के न आने से केंद्र व प्रदेश सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं दम तोड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। नगर में स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, निर्माण कार्य, शौचालय निर्माण, मकान का नामांतरण आदि योजनाओं का क्रियान्वयन ठप पड़ा है। सभासदों ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे अमृत योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. स्वालेह पर भी कार्यों में शिथिलता बरतने का आरोप लगाकर शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं किए जाने की बात कही। हालांकि जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरोप से इंकार करते रहे। प्रदर्शन करने वाले सभासदों में राजेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, विजय कुमार यादव, मनीषा यादव, नायाब अहमद रिंकू, मो. ईसा खान, निधि तिवारी, संतरा देवी, बृजेश गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, रवि सोनकर, पिंकी शर्मा, प्रियंका तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


जिम्मेदारी पूर्वक कार्य न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। संतोष खरवार, चेयरमैन,
नपा परिषद।

कुछ सभासद साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को वे विभाग से संबंधित गलत कार्य करने के लिए दबाव बनाने आए थे। मना करने पर उन्होंने प्रदर्शन किया है। पांव में फैक्चर होने के बाद भी मैं पिछले ड़ेढ़ माह से लगातार कार्य कर रही हूं। रोली गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नपा परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed