{"_id":"5bdb4d18bdec22697879c10c","slug":"161541098776-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के वाहन से दुर्घटना, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के वाहन से दुर्घटना, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बगही गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को बाइक सवार को पुलिस के वाहन से धक्का लगने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक एनएच पर आवागमन ठप रहा।
बिहार के खजुरा गांव निवासी जावेद (21) व असलम (21) बाइक से जा रहे थे। बगही के समीप तेज गति से जा रहे पुलिस के वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग दोनों घायलों को चंदौली जिला अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेटर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना में युवकों के घायल होने की सूचना पर ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन