{"_id":"5bbbb24c867a55287506917a","slug":"161539027532-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी में जुटे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी में जुटे श्रद्घालु
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी
विज्ञापन
चंदौली। शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार की देर शाम तक श्रद्धालु तैयारी में जुटे रहे। बुधवार को कलश स्थापना के बाद नौ दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू की जाएगी। जहां दुर्गा मंदिरों में साफ सफाई की जा रही है । वहीं लोगों में पहले दिन व्रत और पूजा को लेकर बेहद उत्साह का माहौल रहा। मुख्यालय सहित पीडीडीयू नगर, चकिया, सकलडीहा, धानापुर, चहनियां, सैयदराजा के बाजारों में पूजा अर्चना की सामग्रियां खरीदने के चलते शाम तक भीड़भाड़ रही।
मुख्यालय स्थित मां काली माता मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर में साफ-सफाई होती रही। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा पाठ की जाती है। इस दौरान लोग व्रत भी रखते हैं। बुधवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजन अर्चन अधिकांश घरों में होती है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई । पूजन सामाग्रियों की खरीददारी के लिए लोग बाजार में दिखे। इसके चलते पूरे दिन बाजार में चहल-पहल रही। नवरात्र को देखते हुए नगर में जगह-जगह अस्थाई दुकान सजी हुई थी। दूसरी ओर मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां चली।
नवरात्र की तैयारियां हुई पूर्ण
चंदौली। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई है। त्योहार के मद्देनजर बाजार पूरी तरह सज गए। बाजार में नारियल, चुनरी, सिंदूर, धूप दीप आदि के दुकान सज गए हैं। वहीं देवी मंदिरों पर पूजन अर्चन की शुरूआत हो गई है। मंदिरों पर दिन भर सजावट की गई है। घरों में कलश स्थापित करने के लिए पूजन अर्चन के समान की खरीदारी की गई है।