{"_id":"5b942265867a557f534544da","slug":"161536434789-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 12 से अधिक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 12 से अधिक जख्मी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के शाहीद ग़ांव लोकुआ मार्ग पर शुक्रवार की रात नौ बजे बाबा कीनाराम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।
कमालपुर के रैथा गांव के 15 से 20 लोग ट्रैक्टर से रामगढ़ के लिए चले थे। शाहीदग़ांव से एक कीलोमीटर आगे एक कार को पास देने में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी दब गए। चीख पुकार सुनकर एकत्र राहगीरों ने इनकी सूचना पास के गांव और पुलिस सहित एम्बुलेंस को दी। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी लोगो को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की सहायता से घायल रजिया देवी (55), पिंटू (35), सुखवंती (45), सोनू (25), गिरजा देवी (45), सुभवंती (36) सहित अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ज्यादातर लोगों का हाथ पैर में चोट आई है। घटना के एक घंटे के बाद भी मौके पर पुलिस नही पहुंची थी।