फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सवारी वाहनों के नहीं चलने से परेशान रहे यात्री

सवारी वाहनों के नहीं चलने से परेशान रहे यात्री

Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सवारी वाहनों के नहीं चलने से परेशान रहे यात्री
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के लिए वीवीआईपी के मौजूदगी के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने नगर में बड़े वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते जीटी रोड पर सवारी वाहनों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिनभर व्यपारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। नगर स्थित बाकले मैदान में रविवार को लोकार्पण के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर रेलमंत्री, मुख्यमंत्री व रेल राज्यमंत्री की मौजूदगी के चलते पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर नगर में बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। स्टेशन के आसपास से सवारी वाहनों के ठहराव पर भी पूरी तरह से रोक थी। इसके चलते सवारी वाहन दिनभर नहीं चले। इससे ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री सामान लेकर स्टेशन तक पैदल ही आते दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न संगठनों के विरोध के चलते दिनभर बाजार की दुकाने बिना ग्राहकों के सूनी पड़ी रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed