फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ‘चेंज वी नीड‘ के जरिए प्राथमिक शिक्षिकाओं की अनोखी पहल

‘चेंज वी नीड‘ के जरिए प्राथमिक शिक्षिकाओं की अनोखी पहल

Fri, 13 Apr 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
‘चेंज वी नीड‘ के जरिए प्राथमिक शिक्षिकाओं की अनोखी पहल
चकिया (चंदौली)। जिले के प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं के ग्रुप ‘चेंज वी नीड‘ ने प्राथमिक विद्यालयों के प्रतिभावान बच्चों को और अधिक प्रेरित करने की पहल की है। इसके तहत जिले के चार विद्यालयों के बच्चों को ग्रुप की शिक्षिकाओं ने सारनाथ का भ्रमण कराया तथा उन्हें धार्मिक, पुरातात्विक एवं आध्यात्मिक अनुभूतियों से जोड़ा। इससे बच्चों ने प्रेरणा प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र से प्राथमिक विद्यालय गोगहरा तथा बियासड़ के बच्चों को ‘चेंज वी नीड‘ कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण कर रवाना किया गया। बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी चकिया चंदशेखर आजाद ने हरी झंडी दिखाकर और संकुल प्रभारी जितेन्द्र तिवारी तथा दिनेश मौर्य ने शुभकामना ग्रीटिंग कार्ड के साथ बच्चों को शैक्षणिक भ्रमरण के लिए विदा किया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी ने ‘चेंज वी नीड‘ नाम के शिक्षिकाओं के इस ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह की अनोखी पहल से अभिभावकों का रुझान और विश्वास परिषदीय विद्यालयों की तरफ बढ़ेगा। चेंज वी नीड ग्रुप की शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विद्यालय के गायन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एवं सर्वाधिक उपस्थिति के विद्यार्थियों के उत्साहवर्द्धन और उन्हें प्रेरित करने के लिए सारनाथ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया है।
विज्ञापन

इस सयुक्त शैक्षणिक भ्रमण में प्राथमिक विद्यालय गौरी द्वितीय (नियामताबाद) प्राथमिक विद्यालय जलीलपुर (चहनियां) के बच्चे भी अपनी शिक्षिकाओं के साथ सारनाथ भ्रमण पर गए। भ्रमण के दौरान शिक्षका रीता पांडेय, अनुराधा शर्मा, फरहा नाज, माया सिंह, मनोरमा, अनिता दूबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed