{"_id":"5ab69be84f1c1bb9758b72fe","slug":"161521916904-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों से सख्ती से करें वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों से सख्ती से करें वसूली
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मंडल प्रशासन ओमप्रकाश चौबे धीरज ने शनिवार को तहसील का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बड़े बकाएदारों से सख्ती से वसूली किए जाने का निर्देश दिया। वहीं रिकार्ड कक्ष में काफी पुरानी पत्रावलियों को देख विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने एसडीएम व अन्य अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
अपर आयुक्त प्रशासन वाराणसी मंडल ओमप्रकाश चौबे धीरज शनिवार को दिन में एक बजे सकलडीहा स्थित तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्ष में पुरानी फाइलों की संख्या अधिक देख संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद अधिकारियों संग राजस्व वसूली की समीक्षा की। जिसमें बड़े बकाएदारों से सख्ती से वसूली किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि न्यायालयों में विज्ञापन निकालकर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं। इसके पूर्व रजिस्ट्री कार्यालय, नायब तहसीलदार, न्यायिक तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और राजस्व कार्यालयों का मुआयना किया। इस मौके पर एसडीएम सत्येन्द्र सिंह, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, न्यायिक तहसीलदार मुमताज अहमद, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, उपनिबंधन अधिकारी बीरेन्द्र सिंह, रजिस्टार कानूनगों गुरूप्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डुगडुगी पिटवा कर कुर्की की नोटिस चस्पा की
सकलडीहा(ब्यूरो)। चोरी के मामले में फरार चले रहे दो आरोपियों के घर पर पुलिस ने शनिवार को डुगडुगी पिटवा कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर नईकोट निवासी तुफानी और बलुआ थाना क्षेत्र सिकरौरा गांव निवासी रामानंद चोरी के एक मामले में वांछित है। न्यायालय में पेश नहीं होने पर दो अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। इस दौरान एसआई प्रभुनाथ यादव, रमाशंकर प्रसाद सहित अन्य पुलिकर्मी मौजूद रहे।