{"_id":"5ab010a34f1c1b4d0a8b5c90","slug":"161521488035-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोगी मोदी की सरकार हर मुद्दे पर फेल: अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोगी मोदी की सरकार हर मुद्दे पर फेल: अनिल
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। भ्रष्टाचार खत्म करने विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर सभी गरीबों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने तथा साल में दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने के वादे पूरा करने में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से असफल है। गरीबों को आवास व शौचालय देने के वादे भी सरकार पूरा नहीं कर सकी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा के प्रदेश सचिव कामरेड अनिल पासवान ब्लाक पर आयोजित धरने प्रदर्शन के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितना भी स्वच्छ भारत मिशन का ढिंढोरा पीटे लेकिन शहाबगंज विकास खंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बसे धोबहिया वनवासी बस्ती के लोगों को आज तक शौचालय व आवास न मिलना इस बात का सबूत है कि सरकार अपने वादे से मुकर चुकी है या वादे को भूल चुकी है। कहा कि खेत मजदूर सभा आवास और शौचालय, गरीबों के लिए जमीन व सम्मान सहित उन सभी सवालों पर लगातार संघर्ष करेगा। कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर दलित, गरीब समाज को उजाड़ने का काम कर रही है। इस दौरान प्रहलाद मिश्रा, कतवारु बनवासी, रामकेश पाल, धर्मपाल, महबूब आलम, शमशेर, सुलेमान अंसारी, रामलाल, रामायण राम मौजूद रहे।