{"_id":"5a74b7b44f1c1b87268b7d84","slug":"161517598644-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में चार दिन गांवों में समय देंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में चार दिन गांवों में समय देंगे अधिकारी
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। कार्यालयों में बैठकर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को अब सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है। निर्देश यह भी है कि अधिकारी विशेष भ्रमण कार्यक्रम की आख्या और फोटोग्राफ उसी दिन शाम तक जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दें।
जिला प्रशासन ने लापरवाह अधिकारियों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। अब जनपद स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में तीन से चार दिन गांवों में समय देना होगा। अधिकारी गांवों में जाकर सरकारी योजनाओं के कियान्वयन को का हाल जानेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। और तो और ग्रामीणों संग बैठकर योजनाओं को लेकर उनकी राय भी जानेंगे। अधिकारी विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, शौचालय निर्माण योजना के प्रगति पर नजर रखेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने यह योजना बनाई है। इस बाबत सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद यह कार्यक्रम तय किया गया है। विशेष निरीक्षण की रिपोर्ट और फोटो भी उसी दिन शाम तक उपलब्ध करानी होगी। अधिकारियों ने कितने गांवों का भ्रमण किया इसकी समीक्षा की भी जाएगी। कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।।