{"_id":"5a43f51c4f1c1b0b788b53ff","slug":"161514403100-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सपाईयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सपाईयों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। पिछले सात दिसम्बर को सदर कोतवाली क्षेत्र के बसपुरवां गांव में दो वर्गो के बीच मारपीट हो गई थी।क जिसमें घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके मौत होने के बाद दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की माग को लेकर सपाई गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर मे धरना प्रदर्शन करने लगे। लगभग पांच घंटे तक सपाईयों के धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे डीएम ने आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया।
बसपुरवां में रास्ते के विवाद को लेकर विसुंधरी के प्रमोद सिंह व बसपुरवां के छोटू यादव के परिवार के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें छोटू यादव को गंभीर चोट लगी थी। इन्हे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां पर पिछले 21 दिसम्बर को मौत हो गई थी। मौत के बाद शव को ग्रामीणों ने सड़क पर रखकर जाम करते हुए हमालवरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे । लेकिन पुलिस ने दोषी लोगों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना शांत हुआ था। 48 घंटे की बजाय एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार को यह सभी धरने पर बैठ गये। सपाईयों के धरने पर बैठने की जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गये। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी ने सीओ सदर, इंसपेक्टर सैयदराजा, अलीनगर, बबुरी को मौके पर बुला लिए। लगभग पांच घंटे तक तत्काल हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दो दिनों का मौका और देने के लिए इन सभी के सामने रख रहे थे लेकिन सपाई बिना गिरफ्तारी के कोई भी आश्वासन मानने के लिए तैयार नहीं थे। स्थिति यह हो गई कि इन लोगों का धरना प्रदर्शन लगभग पांच घंटे तक चला। वहीं पुलिस अधीक्षक के छुट्टी पर होने के कारण तनाव और भी बढ रहा था। इसी बीच जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने पहुंच कर दो दिनों में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर सपाई शांत हो सके। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चकरु यादव, नफीस अहमद, बाबूलाल, महेंद्र यादव, चाखन यादव, अनिल यादव सहित तमाम सपाई उपस्थित रहे।