{"_id":"5a3c0ee34f1c1b96698ba677","slug":"161513885411-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना समाप्त कर काम पर लौटीं आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना समाप्त कर काम पर लौटीं आंगनबाड़ी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विगत 22 अक्तूबर से मुख्यालय पर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के फैसले के बाद गुरुवार को अपना धरना समाप्त कर दिया। आखिरी दिन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और एडीएम बच्चालाल को जिलाधिकारी के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। कहा कि कार्यकर्ता काम पर वापस तो लौट रहीं हैं लेकिन हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध जारी रखेंगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती चली आ रहीं हैं। बावजूद इसके हम सभी को सम्मानजनक मानदेय देने के नाम पर सरकार आनाकानी कर रही है। विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी आवाज भी पहुंचाई बावजूद इसके आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर बीस हजार रुपये किए जाने और हाट कुक्ड योजना को पुन: शुरू करने सहित अन्य मांगों को दोहराते हुए कहा कि सरकार ने बाल विकास एवं पुष्टाहार के लिए जो सौ करोड़ रुपये का बजट पास किया है वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के मानदेय के लिए है। सरकार के इसी आश्वासन के बाद प्रदेश नेतृत्व ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है। लेकिन कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगी और सरकार ने आश्वासन पर अमल नहीं किया तो पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सुषमा मिश्रा, रूही, मंजू, प्रतिमा, अंजू, संगीता, सुशीला आदि रहीं।