फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धान क्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था से किसानों में भारी आक्रोश

धान क्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था से किसानों में भारी आक्रोश

Wed, 20 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था से किसानों में भारी आक्रोश
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील क्षेत्र के लाखापुर गांव में धान क्रय के लिए खुला एनसीएमएल का केंद्र प्रभारी की उपेक्षा के चलते किसानों में भारी आक्रोश हैं। मुगलवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने केंद्र पर पहुंच धान खरीद की प्रगति का हाल जाना। जहां केंद्र मात्र एक कमरे में खोला गया था और खरीद ठप थी। जिसपर किसान नेताओं ने तहसीलदार हिरालाल को मामले से अवगत कराया। चेताया कि जल्द धान खरीद की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो वें केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर किसानों की धान खरीद के लिए क्षेत्र के लाखापुर में एनसीएमएल के द्वारा धान क्रय केंद्र की स्थापना किया हैं। परन्तु केंद्र फैली दुव्यवस्था के चलते किसानों में भारी आक्रोश हैं। किसानों का आरोप हैं कि केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से प्रति बोरी दो किलो अधिक धान लिया जा रहा हैं। जबकि केंद्र पर पल्लेदार और धान रखने के लिए गोदाम की भी व्यवस्था नहीं हैं। मंगलवार को भारतीय किसान संघ के प्रंतीय मंत्री अखिलेश सिंह और रमाशंकर सिंह, दिनेश सिंह, रामशकल, प्रमोद सिंह, जवाहिर सिंह, मनोज सिंह, संतोष मिश्रा, तेजू यादव ने केंद्र प्रभारी गुड्डू गिरी से मिलकर आपत्ति जताई। किसान नेताओं ने केंद्र फैले दुर्व्यवस्था के संबंध में मुगलसराय तहसीलदार को अवगत कराया और एजेंसी पर धान खरीद में भारी धांधली करने का आरोप लगाया। चेताया कि जल्द धान खरीद की व्यवस्था सुचारु रुप से शुरु नहीं किया गया तो सैकड़ो किसान धान क्रय केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में तहसीलदार हीरालाल ने बताया कि किसानों के धान क्रय करने के लिए सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया हैं। धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed